मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

 

देहरादून, 03 मार्च। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) से एक करोड़ रुपये की धनराशि का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से यह चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उपनल के चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उप महाप्रबंधक वित्त कर्नल (सेनि) राजेश नेगी उपस्थित रहे।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *