रूद्रांश जनसेवा समिति ने गरीब बच्चों को वितरित किए स्वेटर

हरिद्वार, 31 दिसम्बर– रूद्रांश जनसेवा समिति की अध्यक्षा रजनी वालिया ने बैरागी कैंप स्थित झुग्गी बस्ती के बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर रजनी वालिया ने कहा कि भीषण सर्दी के चलते झुग्गी बस्ती में रहने वाले गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए गए। रजनी वालिया ने कहा कि रूद्रांश जनसेवा समिति निंरजन समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। लगातार जनसेवा के अभियान चलाए जा रहे हैं। मलिन बस्तियों एवं कालोनियों में निवास कर रहे परिवारों को बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए पाठय व लेखन सामग्री वितरित की जा रही है। समय समय पर चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर आदि आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों से समिति की पहचान बनी हुई है। कुलदीप वालिया ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। निम्नवर्गीय परिवारों के उत्थान के लिए मिलजुल कर किए गए प्रयासों से सफलता मिलती है।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *