रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान, 45 बैग कचरा किया एकत्र

 

*हरिद्वार 25 सितंबर 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत ITC मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) द्वारा नगर निगम हरिद्वार के सहयोग से रोडीबेलवाल स्थित रावण मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वच्छता अभियान के दौरान टीम द्वारा रावण मैदान एवं उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई। अभियान में मैदान से प्लास्टिक, कपड़े एवं अन्य प्रकार का कचरा एकत्रित कर कुल 45 बैग कचरा संग्रहित किया गया। एकत्रित कचरे को उचित निस्तारण के लिए नगर निगम हरिद्वार को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर अभियान में शामिल सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करें।

अभियान के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के माध्यम से ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

ITC मिशन सुनहरा कल एवं SBMA द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर लगातार स्वच्छता, जन-जागरूकता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान में लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

अभियान का संदेश रहा—
*“स्वच्छता में सहभागिता • स्वच्छ भारत • विकसित भारत।”*

Related Posts

कुंभ क्षेत्र की सड़कों एवं पुलों से जुड़े सभी कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं : सचिव लोनिवि

  *हरिद्वार, 25 सितंबर 2026* सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की…

कुम्भ मेला की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी प्रशासन, उत्तराखण्ड श्री ए0पी0 अंशुमान ।

हरिद्वार दिनांक 25/9/2026 आज दिनांक 25/9/2026 को श्री ए0 पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार के दृष्टिगत कुम्भ मेला में पुलिस विभाग की प्रारम्भिक तैयारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *