ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु 07 नवम्बर 2020 को स्पेशल ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है

 देहरादून समाचार-सचिव/सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों विकासनगर/ ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु 07 नवम्बर 2020 को स्पेशल ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें 138 एन0आई0एक्ट के वादों को निस्तारित कर पक्षकारों को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो पक्षकार अपने वादों को स्पेशल ई-लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह सम्बन्धित न्यायालय जहां  उनका मुकदमा लम्बित है में ई-मेल के माध्यम से, अपने अधिवक्ता  के माध्यम से या न्यायालय के ड्रोप बाॅक्स में प्रार्थना पत्र डालकर अपने वाद स्पेशल ई-लोक अदालत के लिए नियत करवा सकते हैं।
 

  • Related Posts

    भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

      दिनांकः 10 सितम्बर, 2026   भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर…

    *पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन

        *हरिद्वार, 10 सितंबर 2026* भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *