बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में की समीक्षा

 

देहरादून, 27 मई। मंगलवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में बैठक की।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी ली। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने नियमित मॉनिटरिंग करने तथा हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय को प्रेषित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भारत सरकार के मानक के अनुसार शीघ्र कागजी कार्यवाही कर किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा देने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से वर्तमान में अभी तक 5236 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 3358 हेक्टेयर है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा 5236 हेक्टेयर से 1367है० सिंचित और 3358है० असिंचित है।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द सरकार किसानों की फसल का मुआवजा मानकों का अनुसार दिया जाएगा।
इस अवसर पर निदेशक कृषि केसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *