ऋषिकुल मैदान पर ‘‘जन सेवा थीम‘‘ की तैयारियों का जायजा

 

हरिद्वार 22 मार्च 2025- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन सेवा थीम पर 23 मार्च को ऋषिकुल मैदान में आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। ।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए, पानी, बिजली, टॉयलेट, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लाभार्थियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पुलिस विभाग से रूट प्लान की जानकारी लेते हुए रूट प्लान के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न ब्लाकों से आने वाले लाभार्थियों के खान-पान हेतु पोष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।
उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले महानुभावों के लिए मंच पर बैठने की नियमानुसार व्यवस्था करने, बैरिकेटिंग करने, तथा जनसामान्य के बैठने हेतु टैट व कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एआरटीओ रश्मि पंत, पीडब्लूडी अधि.अभियंता दीपक कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर सरिता पॉवर ,बीडीओ मानस मित्तल,तहसीलदार प्रियंका रानी आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी

  *हरिद्वार, 23 मार्च 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी गतिमान कार्यों को समयबद्ध…

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल

हरिद्वार राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर निरंतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *