ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, एनआरएलएम और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

 

हरिद्वार, 02 जुलाई, 2025 – आज जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार के मीटिंग कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित लक्ष्यों और कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत चल रहे उद्यमों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त इनक्यूबेटरों को अविलंब ऑनबोर्ड किया जाए। बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आवेदनों की संख्या कम है। इस संबंध में, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, श्री कैलाश नाथ तिवारी ने बताया कि आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाएगा।
इस बैठक में सीडीओ महोदया के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, डीटीई एनआरएलएम, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के स्टाफ, और सहायक संख्याधिकारी श्री नवीन नौटियाल डीआरडीए भी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *