आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार में पंजीकृत

  हरिद्वार-आज दिनांक 17.10.2025 को मा० महापौर नगर निगम हरिद्वार की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु दीपावली मेले का उदघाटन किया गया, जिससे महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे स्वदेशी उत्पादों ( गोबर से बने दीये, चॉकलेट, धूपबत्ती, अगरबत्ती, जूट के बैग, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएँ, आदि ) को बढ़ावा मिल सके । उक्त कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर न०नि०हरि० श्री अंकित रमोला, श्री आजाद राणा डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठनकर्ता सुश्री शाहीन, श्रीमति सोनिया एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *