क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद, हरिद्वार ने अवगत कराया

हरिद्वार 30 अक्टूबर, 2025

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद, हरिद्वार ने अवगत कराया है कि विगत् वर्षों की भांति वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार द्वारा विकासखण्ड-बहादराबाद में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद, हरिद्वार में किया गया है। युवा महोत्सव-2025 के अन्तर्गत सांस्कृति / कल्चरल ट्रेक कार्यक्रम लोकनृत्य (सामूहिक), लोकगीत (सामूहिक), कहानी लेखन, चित्रकला,भाषण, कविता लेखन स्पर्धा का आयोजन कराया गया, जिसमें विकासखण्ड़ बहादराबाद के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप उपहार का वितरण भी किया गया।

युवा महोत्सव का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खण्ड़ विकास अधिकारी, मानस मित्तल जी, आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद श्री सोनू कुमार, आचार्य उत्तराखण्ड़ संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद, मिनाक्षी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी रूड़की अनिल कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी भगवानपुर विक्रान्त चौधरी तथा पी०आर०डी० ब्लॉक कमाण्डर बहादराबाद रामकुमार एवं पी०आर०डी० हल्का सरदार बहादराबाद सुशील गिरि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *