अधिशासी अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति एवं अन्य मांगों पर प्रबंधन द्वारा कार्यवाही न किए जाने का कारण

देहरादून 

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अधिशासी अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति एवं अन्य मांगों पर प्रबंधन द्वारा कार्यवाही न किए जाने का कारण, संवैधानिक चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन दिनांक 29/10/25 से किया जा रहा है।

एसोसिएशन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के उत्तराखंड राज्य के आगमन के द्रष्टिगत इस विरोध प्रदर्शन को दिनांक 07/11/2025 तक स्थगित कर दिया है।

एसोसिएशन का कहना है कि मांगे अपनी जगह न्यायोचित हैं, परंतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया का उत्तराखंड राज्य में कार्यक्रम, सदस्यों के लिए सौभाग्य की बात है। अतः एसोसिएशन कदापि यह नहीं चाहेगी कि एसोसिएशन के इस प्रदर्शन से किसी प्रकार से विघ्न उत्पन्न हो।

अतः यह निर्णय लिया गया है कि महामहिम राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम को देखते हुए, एसोसिएशन अपने संवैधानिक धरने को दिनांक 07/11/25 तक स्थगित करती है।

एसोसिएशन ने पुनः प्रबंधन से शीघ्र पदोन्नति हेतु अनुरोध किया, एवं यह भी कहा कि शीघ्र पदोन्नति न होने पर, रोष में व्याप्त अभियंताओं द्वारा आंदोलन को और प्रमुख रूप देने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *