राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ

 पौड़ी-आज राजकीय महाविद्यालय कालजी खाल पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ जिसमें सभी छात्र व छात्राओं तथा महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया तथा इस महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में रक्तदान से संबंधित सभी लोगों को जानकारी दी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ किया तथा एक रैली निकाली     जिसमें सभी छात्रों ने स्वच्छ भारत के लिए नारे लगाए तथा रक्तदान में सहयोग देने के लिए सभी लोगों से अपील की. राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति शर्मा ने सभी छात्र व छात्राओं को आज 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस के बारे में महत्व समझाया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना में किए जाने वाले कार्यों को करने के बारे में सभी छात्र व छात्राओं को बताया और छात्रों को जागरूक किया कि वह सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करें इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सम्मानित प्रोफेसर उपस्थित रहे डॉक्टर निशा चौहान डॉक्टर बबलू कुमार डॉक्टर नीलम डॉक्टर मनीष रावत डॉक्टर राजेश कुमार तथा रवीश आदि का विशेष सहयोग रहा

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *