राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 13 जून को पुलिस लाइन देहरादून में होगी ‘‘महिला जन सुनवाई

देहरादून 11 जून, 2025
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर की अध्यक्षता में 13 जून,2025 को अपराह्न 12ः00 बजे से पुलिस लाइन, देहरादून में ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद देहरादून से संबंधित वर्ष 2023, 2024 और 2025 की लंबित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला जन सुनवाई के दौरान देहरादून पुलिस स्तर पर लंबित करीब 40 शिकायतों पर भी सुनवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में 13 जून को पुलिस लाइन में आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। ताकि महिलाओं के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और इसका लाभ उठाए।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *