राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अन्तर्गत भी फ्रूट प्रोसेसिंग आदि के लिये अनुदान दिया जाता है-नरेन्द्र यादव

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में एचआरडीऐ सभागार में कृषि अवसंरचना निधि योजना सम्बन्धी जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कृषि अवसंरचना निधि योजना का क्या आकार होगा, इससे कौन-कौन लाभान्वित होंगे, क्रडिट गारण्टी की क्या व्यवस्था होगी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि इस निधि से मसाला उद्योग, चाय उद्योग आदि कृषि से जुड़े विभिन्न उद्योगों को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अन्तर्गत भी फ्रूट प्रोसेसिंग आदि के लिये अनुदान दिया जाता है।
इस अवसर पर जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड, श्री अखिलेश डबराल, मुख्य कृषि अधिकारी श्री वी0के0 ंिसह यादव, सहायक निदेशक डेयरी श्री पियूष आर्य, सहायक निदेशक मत्स्य श्री अनिल कुमार, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *