राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बहुत महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्यपाल ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना।
 
बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बहुत महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि नियमानुसार चेकिंग के साथ-साथ राजभवन में आने वाले सभी आगन्तुकों के स्वागत और सम्मान का भी सदैव ध्यान रखा जाय।
 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी में लगे किसी भी कर्मचारी को कोई भी परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। राज्यपाल ने सुरक्षाकर्मियों के बैरक का सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ उनके बैठने के स्थान व शौचालय आदि को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा।
 
बैठक में विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव श्रीमती स्वाती एस.भदौरिया, परिसहाय राज्यपाल रचिता जुयाल, वित्त नियंत्रक डॉ.तृप्ति श्रीवास्तव विशेषकार्याधिकारी वी.पी.नौटियाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी  शिव कुमार, कम्प्ट्रोलर  प्रमोद चमोली के अलावा राजभवन में तैनात सुरक्षा कार्मिक उपस्थित थे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *