राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की

हरिद्वार 29 नवम्बर, 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों से जनपद के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि विश्व विख्यात एतिहासिक एवं पौराणिक नगरी को और अधिक भव्य एवं दिव्य बनाने की दिशा में कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में यातायात, सफाई तथा सौन्दर्यकरण कार्यों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु सुःखद अनुभव एवं यादे लेकर जाये।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी से जनपद में आकांक्षी जनपद से अपेक्षित क्षेत्रों में विकास के लिए प्लान बनाए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ैच् हरिद्वार को युवाओं में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।

राज्यपाल ने हरिद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य पर्यटन विकल्पों पर भी फोकस करने की बात कही। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए नगर आयुक्त को प्लास्टिक के अन्य प्रयोगों की दिशा में कार्य करने की बात भी कही।

बैठक में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *