पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार

*कांवड यात्रा-2026 हरिद्वार

आज दिनांक 03-08-2026 को पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल हरिद्वार पहुंचे, तथा प्रचलित कांवड़ मेला-2026 के दृष्टीगत शहर क्षेत्र के चण्ड़ी चौक/ शंकराचार्य चौक/ बैरागी केम्प पार्किंग / हरकी पैड़ी क्षेत्र, एंव अन्य स्थानों पर एसएसपी हरिद्वार एंव अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अपने भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा शिव भक्तो को फल एँव आवश्यक फलाहार वितरण कर उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया तत्पश्चात मेला कन्ट्रोल रुम पहुंचकर सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम से शहर से लेकर देहात तक का निरीक्षण किया गया ।

भ्रमण के उपरान्त कांवड़ मेला में नियुक्त सूपर जोनल एंव जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ प्रचलित कांव़ड़ मेले की व्यवस्थाओं कीसमीक्षा की गई तथा आगे की व्यवस्थाओं की रणनीति बनाई गई, महोदय द्वारा अवगत कराया गया की धीरे- धीरे हमें यातायात प्लान पर विशेष ध्यान रखना है कि छोटी –छोटी घटनाओं को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण का जाये,सोशल मीड़िया पर जो टीम काम कर रही है वह 24 घण्टे अपड़ेट रहे किसी भी प्रकार की अफवाएं फैलती है तो सम्बन्धित व्यक्ति को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये हमें किसी घटना का इन्तजार नहीं करना है ।

प्रत्येक जोनल सेक्टर में सक्षम पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी उच्चाधिकारियों द्वारा निरन्तर कांवड़ मेले की निगरानी की जा रही है। आने वाले सप्ताह हम सभी लोगों को एक टीम के रुप में मिलकर कार्य करना होगा जिससे की हम हर चुनौती का सामना कर सकें। कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया जाना है जिस हेतु एसएसपी हरिद्वार एंव नोड़ल अधिकारी कांवड़ मेला को निर्देशित किया गया है।

मीटिंग के अंत में श्री भरणे व श्री गुंज्याल द्वारा सराहनीय ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों/ अर्धसैनिक बल/ एसपीओ को मैन ऑफ़ द डे के खिताब से सम्मानित किया गया।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *