पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी

हरिद्वार– पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ /पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक / नोडल Ahtu हरिद्वार की दिशा निर्देशन में जनपद क्षेत्र से गुमशुदा बालको की तलाश एवं खोजबीन हेतु प्रयासरत टीम Ahtu हरिद्वार को उस समय से एक और सफलता हाथ लगी जब हरिद्वार हरकी पैड़ी से विगत 7 माह से गायब बालक अंकित मिश्रा पुत्र पन्नालाल मिश्रा उम्र 13 वर्ष (नाम व पता काल्पनिक )निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को प्रिंट मीडिया /सोशल मीडिया वह अन्य साधनों से काफी खोजबीन के बाद उस समय सफलता हाथ लगी जब उक्त बालक के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि बालक दिल्ली में एक संस्था में प्रविष्ट है उक्त बालक के संबंध में संपूर्ण जानकारी एकत्रित कर बालक के माता-पिता को सीसीआर हर की पैड़ी कंट्रोल रूम में फोटो व अन्य जानकारी से जब बताया गया तो उनके द्वारा अपने बेटे को पहचान लिया गया। व बताया कि मेरा पुत्र पिछले 7 महीने से गायब चल रहा है चंचल होने के कारण वह किसी के साथ भी चल देता है उक्त बालक चंचलता के कारण ही वह रेलवे स्टेशन हरिद्वार से दिल्ली की गाड़ी में बैठकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गया था जहां रेलवे चाइल्ड लाइन को बरामद हुआ तथा रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा उक्त बालक को प्रयास नामक संस्था में दाखिल करा दिया गया था। संस्था से संपर्क करने के बाद उक्त बालक को आज दिल्ली पुलिस द्वारा हरिद्वार बुलवाकर Ahtu हरिद्वार की टीम द्वारा परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया परिजनों द्वारा अपने बालक को पाकर खुशी का ठिकाना ना रहा वह मुक्त कंठ से उन्होंने उत्तराखंड पुलिस व Ahtu हरिद्वार की भूरी भूरी प्रशंसा की बालक को सुपुर्दगी में देकर परिजनों को खुशी खुशी विदा किया गया।

टीम ए्एच्टी्यू हरिद्वार

1. राकेश कुमार
2 वीरेंद्र कुमार
3. चालक दीपक चंद्र

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *