पतंजलि विवि में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

 

हरिद्वार, 24 फरवरी। पतंजलि विवि में रविवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से योग साइंस विभाग के एम.एससी., बी.एससी., बीए, पीजीडीवाईए और पीजीडीवाईएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हुए। छात्रों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया ।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में अनंत योगलय केयर प्रा. लिमिटेड ने 24 छात्रों को चयनित किया । इस मौके पर पतंजलि विवि के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि “हमारे संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ करियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और उन्हें अच्छे करियर विकल्प प्राप्त हुए।” इस अवसर पर चयनित छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए संस्थान और कंपनियों का आभार व्यक्त किया। कैंपस ड्राइव के सफल आयोजन के लिए संस्थान के प्लेसमेंट सेल की भूमिका सराहनीय रही।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *