प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन-सुनवाई की जाएगीl

 

हरिद्वार 15 जून 2025– प्रत्येक सोमवार (अवकाश वाले सोमवार को छोड़कर) को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन-सुनवाई की जाएगीl जिसमें आम जन-मानस की शिकायत /समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई के दौरान समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवम् कार्यों की नवीनतम सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि आम जन-मानस की शिकायत/समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया जा सकेl

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *