प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का छापा, कार्रवाई का व्यापारियों ने किया विरोध

हरिद्वार, 30 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार द्वारा आज बड़ा बाजार स्थित ठंडा कुआं क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। पूर्व में घाट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक चटाइयां एवं अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वालों की पड़ताल के दौरान नगर निगम टीम ने सप्लाई का स्रोत तलाशते हुए न्यू चड्ढा जनरल स्टोर को चिन्हित किया था।
आज की छापेमारी के दौरान दुकान से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की चटाइयां बरामद हुईं। जब नगर निगम टीम जब्ती एवं चालानी कार्रवाई शुरू करने लगी तो संबंधित व्यापारियों एवं उनके समर्थकों ने कार्रवाई का तीव्र विरोध किया तथा सरकारी कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल का सहयोग लिया गया।
पुलिस की मौजूदगी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया। विरोध एवं व्यवधान की स्थिति को देखते हुए मौके पर चालान करने के बजाय संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नोटिस जारी कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।  

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *