सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण संत समाज का दायित्व-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 20 नवम्बर। निरंजनी अखाड़े के नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज सें भेंट की और आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने शॉल ओढ़ाकर स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज का स्वागत किया और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि समाज को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा देकर सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करना संत समाज का दायित्व है। उन्हें विश्वास है कि महामंडलेश्वर स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं का पालन करते हुए धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान और अखाड़े की उन्नति में सहयोग करेंगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि आगामी प्रयागराज महाकुंभ भव्य व दिव्य रूप से संपन्न होगा। प्रयागराज महाकुंभ में धर्म रक्षा के लिए निरंजनी अखाड़े में हजारों की संख्या में नागा सन्यासी तैयार किए जाएंगे। साथ ही कई विदेशी संतों को महामंडलेश्वर की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज के सानिध्य में अखाड़ा निंरतर उन्नति कर रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में अखाड़े की उन्नति और देश विदेश में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के प्रति अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में विश्वकल्याण के लिए कई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराएंगे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *