एचईसी कॉलेज में ‘कृष्ण जन्मोत्सव‘ पर कार्यक्रमों का आयोजन

24.08.2024

हरिद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभअवसर पर ‘कल्चरल क्लब‘ के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी द्वारा लड्डु गोपाल को झूला झुलाकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों के लिये श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी, छात्रों ने विभिन्न प्रकार से झांकियों को सजाकर प्रस्तुत किया। जिसमें माधव ग्रुप के निधि, रागनी, अंजली, प्रिया और तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कृष्णा ग्रुप रहा जिसमें रजनी, खुशबु, नित्या और मनीषा ने प्रतिभाग किया। छात्रों द्वारा मटकी फोडने के आयोजन में बहुत ही उत्साह देखा गया। छात्रों द्वारा श्री कृष्ण लीला पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी जिसमें श्री कृष्णा का अभिनय छात्र हिमांशु द्वारा किया गया।
डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकॉमनाएॅ दी। इस कार्यक्रम का संचालन रितु मोदी द्वारा किया गया एवं साथ ही वन्दना, सुनीति त्यागी, उमराव सिंह, उमीषा, स्वाति, गौरव हटवाल, दीपशिखा बोहरा आदि शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *