दिनांक 12 मार्च 2026
आज जनजाति विकास निधि परियोजना कार्यालय परिसर, रसूलपुर मीठी बेरी में इस परियोजना के औपचारिक उद्घाटन तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत जनजातीय परिवारों के 200 परिवारों को आजीविका संवर्धन के लिए गाय पालन बकरी पालन सब्जी उत्पादन जैसे आजीविका संवर्धित कार्यक्रम चलाये जा रहे है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी रहे।
कार्यक्रम में यतीश्वरानंद ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिडकुल (औद्योगिक क्षेत्र) खोले जाने के लिए वे लगातार सरकार के समक्ष प्रयासरत हैं, ताकि यहां उद्योग स्थापित हों और स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर अखिलेश डबराल ने अपने वक्तव्य में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने से युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विशिष्ट अतिथि प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि महिला दिवस के इस अवसर पर परियोजना का उद्घाटन हमारे क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विशिष्ट अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत कहा कि महिलाओं और जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाना ही सुरक्षित और मजबूत समाज की नींव है। रीप से हेमा नेगी ने कहा कि रीप के माध्यम से यह परियोजना महिलाओं को आजीविका, प्रशिक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर प्रदान करेगी।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि जनजाति विकास निधि परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि यह परियोजना जनजातीय समाज की महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
विशिष्ट अतिथि सीडब्ल्यूसी सदस्य सुनीता चौधरी महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता से ही जनजाति विकास निधि परियोजना का वास्तविक उद्देश्य सफल होगा।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी के प्रतिनिधि विनीता मेहता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे वह अपने कार्य को और प्रभावी ढंग से कर सकती है
विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी रसूलपुर मीठी बेरी ने कहा कि हमारा ग्राम इस योजना के माध्यम से महिलाओं और जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सफी गैण्डीखाता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और जनजातीय विकास के लिए यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।
संस्था अध्यक्ष लखबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को समाज और विकास की मुख्य धारा में लाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अनीता देवी रसूलपुर बड़ा उषा देवी रसूलपुर बड़ा सुशीला देवी रसूलपुर छोटा गीता देवी रसूलपुर छोटा रजनी देवी डांडिया वाला राजमती डांडिया वाला सीधी रसूलपुर छोटा आदि 20 से अधिक महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था के एडमिन मैनेजर नितिन बडोनी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था सचिव दलमीर सिंह परियोजना प्रबंधक विपिन कुमार अंग्रेज सिंह पवन कुमार राहुल कुमार रेखा रानी सीमा उजमा सुनीता ज्योति सौरभ आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा क्षेत्र के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *