प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक जाने वाली सर्विस रोड पर ऋषिकुल तिराहे तक अगले 3 दिन (5 दिसंबर तक) यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  हरिद्वार-राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी आई यू – रुड़की द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवरले का कार्य गतिमान है। जिसके अंतर्गत ऋषिकुल तिराहे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर कार्य पूर्ण हो गया है अब प्रेम नगर आश्रम चौक से ऋषिकुल तिराहा कट तक सडक निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसके चलते प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक जाने वाली सर्विस रोड पर ऋषिकुल तिराहे तक अगले 3 दिन (5 दिसंबर तक) यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान प्रेमनगर से ऋषिकुल तक यातायात प्लान निम्नवत रहेगा 👇🏻

* प्रेम नगर से ऋषिकुल जाने वाले वाहन रानीपुर मोड़ से पुराना रानोपुर मोड़ /ऋषिकुल अंदर होते हुए जायँगे

* हरी लोक से गुरकुल सर्विस लेन से ऋषिकुल आने वाले बस गुरुकुल फ्लाईओवर से होते हुए ऋषिकुल के लिए जायँगी

* लक्सर, जगजीत पुर से सिंघद्वार/ प्रेमनगर से ऋषिकुल जाने वाले हैवी ट्रैफिक सिंघद्वार से हरीलोक से U-turn लेके गुरुकुल फ्लाईओवर से ऋषिकुल जायँगे।

* शांकराचार्य से ऋषिकुल आने वाले वाहन,बस ऋषिकुल पर डिवाइडर खोले जाने पर ऋषिकुल हाईवे से अंदर जा सकेगी

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *