प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से महाराज की भेंट, पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने पर दी बधाई!

देहरादून। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को पांचों लोकसभा सीटों पर मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों, पार्टी संगठन की रणनीतिक कुशलता, कार्यकर्ताओं
कड़ी मेहनत और जनता के अपार प्यार और स्नेह का परिणाम है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर तीसरी बार भाजपा का परचम लहराया है।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *