प्रभावितों को जिला प्रशासन द्वारा अहेतुक एवं गृह निर्माण धनराशि रूपये 331000 (तीन लाख इक्तीस हजार रूपये मात्र) सहायता के चैक मौके पर ही प्रदान किये गए।

देहरादून 04 अगस्त- सहस्त्रधारा क्षेत्र के ब्रहमपुरी में शाम को हुई भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से वहां रह रहे निवासियों के घर मलबा घुसने से मकान क्षतिग्रस्त होने तथा एक महिला घायल हो गई। आज मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया तथा प्रभावितों को जिला प्रशासन द्वारा अहेतुक एवं गृह निर्माण धनराशि रूपये 331000 (तीन लाख इक्तीस हजार रूपये मात्र) सहायता के चैक मौके पर ही प्रदान किये गए।
मा0 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से मिले तथा सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दैवीय आपदा जैसी घटनाओं पर संवेदनशील है। सरकार का प्रयास है कि दैवीय आपदा जैसी स्थिति में तत्काल राहत बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए नुकसान को कम किया जा सके। सरकार इसके लिए तत्पर रूप से कार्य कर रही है।
जिला प्रशासन द्वारा मौके पर ही प्रभावितों इन्द्रेश मोहन पुत्र नित्यानन्द डोभाल रूपये 3800, अनिल पुत्र नित्यानन्द डोभाल रूपये 3800, र्दुगेश्वरी देवी पत्नी चन्द्र बहादुर रूपये 9000, प्रेमचन्द्र पुत्र अमोलक राम रूपये 9000, सुरेश पुत्र मातबर सिंह रूपये 9000, वीर सिंह चैहान पुत्र मोहर सिंह रूपये 98800, दिगम्बर सिंह चैहान पुत्र मोहर सिंह रूपये 98800, रमेश पुत्र मातबर सिंह रूपये 98800, को सहायता राशि प्रदान की गई। मौके पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर बने रहने तथा लोनिवि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुस्ते, सड़क को ठीक करने के साथ ही निर्देश दिए कि इस प्रकार कि व्यवस्था बनाई जाए कि बारिश के दौरान पानी एवं मलबा किसी के घरों में न घुसें। उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य जारी है तथा आगे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मसूरी/सदर नरेश चन्द दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगण, अधि0 अभि0 लोनिवि डी.सी नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *