आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कोतवाली मंगलौर में आयोजित किया गया“थाना दिवस”

 मंगलौर हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह एक दिन “थाना दिवस” मनाए जाने के क्रम में आज दिनांक 14.09.2025 को कोतवाली मंगलौर परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित थाना के समस्त उपनिरीक्षकगण उपस्थित रहे।

थाना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कोतवाली पहुंचे। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना दिवस के आयोजन से आम जनता ने राहत एवं संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *