पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर कार्यशाला संपन्न

 

हरिद्वार, 27 सितम्बर : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) तथा रीजनल आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत के संयुक्त तत्वावधान में पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में “फार्माकोविजिलेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में डॉ. ओम प्रकाश, सहायक निदेशक इंचार्ज, RARI रानीखेत; डॉ. अनिल कुमार, प्राचार्य, पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज; डॉ. गिरीश के. जे., उप-प्राचार्य, पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज तथा डॉ. तरुण कुमार, अनुसंधान अधिकारी, RARI रानीखेत उपस्थित रहे।
विशेषज्ञ वक्ताओं ने आयुर्वेदिक औषधियों के संभावित दुष्प्रभावों की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण एवं चिकित्सकों में रिपोर्टिंग की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की वैज्ञानिकता एवं विश्वसनीयता को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि रोगियों के हित में सुरक्षित उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *