एचईसी कॉलेज में ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ‘ में तृतीय दिवस

 दिनांक 23.08.2025

 हरिद्वार-आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2025-26 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ‘ के क्रम में तीसरे दिन कला एवं मानविकी विभाग एवं विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व शिक्षकों से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को परिचय कराया गया। 

आज तृतीय दिवस ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, फैकल्टी, स्टॉफ व छात्रों द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुशील अग्रवाल (चेयरमैन, एवीआरओ इण्डिया लिमिटेड) ने छात्रों को जीवन को सकारात्मक तरीके से जीना, अनुशासन, गुरूओं का सम्मान, जीवन में शिक्षा के महत्व एवं जीवन जीने विभिन्न पहलूओं पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने बताया कि समाज में हम अपना स्थान कैसे स्थापित कर सकते हैं। कला एवं मानविकी विभागाध्यक्ष करूणा नेहरा एवं विज्ञान विभागाघ्यक्ष डा0 पूजा मिश्रा ने ओरियंटेशन कार्यक्रम में सम्मिलित नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम सम्बन्धि जानकारी छात्रों को दी। कार्यक्रम का संचालन ऋतु मोदी, ने किया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकॉमनाए दी एवं कहा कि वह एक आदर्श व अनुशासित विद्यार्थी बनकर समाज में एक मिशाल कायम करें, साथ ही प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने भी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकॉमनाए दी।  

इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक एवं स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *