रुड़की/हरिद्वार : आज श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रुड़की छावनी के प्रांगण में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वाकांक्षी योजना INSPIRE Award–MANAK के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC) का भव्य आयोजन किया गयाI इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के समस्त विद्यालयों से राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्थान तथा भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित 101 नवाचारों में से 68 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और सामाजिक समस्याओं पर आधारित अपने नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किएI कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज, प्रांतीय अध्यक्ष संस्कृत भारती/भूतपूर्व निदेशक संस्कृत शिक्षा, उत्तराखंड, श्री अमित कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), श्रीमती आकांक्षा राठौर, खंड शिक्षा अधिकारी रूड़की, विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल, प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष श्री जयचंद गोयल, मारवाड़ी सभा के सदस्य श्री पवन कुमार गुप्ता तथा
भारती अग्रवाल, स्थल संयोजक/प्रधानाचार्या, श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की सुश्री पारुल सिंह, प्रतिनिधि राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्थान, डॉ रविंद्र चौहान जिला विज्ञान समन्वयक, डॉ संतोष कुमार चमोला आदि उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार चमोला एवं श्रीमती अनु शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF), दिल्ली की प्रतिनिधि सुश्री पारुल सिंह जी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) श्री अमित कुमार चंद एवं खंड शिक्षा अधिकारी रूड़की श्रीमती आकांक्षा राठौर जी को माला, शॉल, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल, प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल, सहायक प्रबंधक श्री अशोक कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री जयचन्द गोयल को डॉ रविन्द्र चौहान जिला विज्ञान समन्वयक हरिद्वार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया I
इसके पश्चात श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत कर समस्त अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया I तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संतोष कुमार चमोला ने बताया की इंस्पायर मानक योजना वर्ष 2008 से संचालित है, जिसका उद्देश्य देश में वैज्ञानिक प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें प्रारंभिक स्तर पर प्रोत्साहित करना हैI इस योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों में विज्ञान तथा तकनीकी के प्रति रुचि उत्पन्न करते हुए अपने नवीन सोच एवं वैज्ञानिक विचारों को पहचान कर एक मॉडल या प्रोटोटाइप तैयार किया जाएI ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थी रटने की शिक्षा से हटकर नवाचार की शिक्षा के लिए प्रेरित करना होता है I तदुपरांत राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के माध्यम से सामाजिक जरूरत को पूरा करने की क्षमता वाले शीर्ष 1 लाख विचारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाता हैI इन शॉर्ट लिस्ट किए गए छात्रों को डीबीटी के माध्यम से रुपए 10000 की धनराशि उनके खाते में इंस्पायर पुरस्कार के रूप में दी जाती है I तत्पश्चात उनके द्वारा ऑनलाइन सबमिट किए गए सर्वश्रेष्ठ विचार अथवा नवाचार पर एक मॉडल अथवा प्रोजेक्ट तैयार किया जाता है जिसे प्रोटोटाइप कहते हैंI इसी प्रोटोटाइप के आधार पर उनका जनपद, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है I विचारों का चयन नवीनता, सामाजिक प्रयोज्यता, पर्यावरण मित्रता, उपयोगकर्ता मित्रता और मौजूदा सामान प्रौद्योगिकियों पर तुलनात्मक लाभ के आधार पर किया जाता हैI राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ 60 इन्नोवेशंस पर प्रक्रिया डेवलपमेंट के लिए विचार किया जाता है तथा उन्हें एनुअल फेस्टिवल आफ इन्नोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप(FINE) में प्रदर्शित किया जाता हैI
मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि INSPIRE Award–MANAK योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब विज्ञान भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ता है, तब राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति को समाज की समस्याओं के समाधान में लगाएँ।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) श्री अमित कुमार चंद जी ने इंस्पायर अवार्ड जैसे मंच की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं सोच को सबके सामने लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाली अध्यापिकाओं की भी सराहना की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी, रूड़की श्रीमती आकांक्षा राठौड़ जी ने सभी प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो सभी भविष्य में देश के बड़े वैज्ञानिक बनने की और अपना पहला कदम रख चुके हैं।
विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों को दिशा देने का कार्य करते हैं। प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF), दिल्ली की प्रतिनिधि पारुल सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना ने विद्यार्थियों को नवाचार को व्यावहारिक रूप देने एवं उसे राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बच्चों की कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक समझ की सराहना की। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार है
1. अभिसिकता माउंट लिट्रा जी स्कूल
2. अविरल त्यागी डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल
3. अनन्य त्यागी, डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल
4. गौरीका रौतेला, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर
5. अरिंदम अग्रवाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर
6. आयुषी जैन हाई स्कूल रुड़की
7. जीविका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगला कोयल
सभी चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में डॉ भीम दत्त सेमवाल (गुरुकुल फार्मेसी), श्री मयंक पोखरियाल (गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय), श्री अनिल कुमार धीमान (DIET रुड़की), श्री विवेक कुमार कौशल (राजकीय इंटर कॉलेज) शामिल रहे I निर्णायकों ने निष्पक्षता एवं वैज्ञानिक मापदंडों के आधार पर प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।
जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक लगभग 727 छात्र-छात्राओं का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ हैI इसके साथ ही विगत वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के छात्र अध्यतम त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए हुआI कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में श्री सुरेश चंद ब्लॉक समन्वयक, रुड़की श्री राजेश राय ब्लॉक समन्वयक बहादराबाद, श्रीमती नूतन सिंह ब्लॉक समन्वयक खानपुर, श्री शान ए करीम सिद्दीकी ब्लॉक समन्वयक नारसन, श्री प्रशांत बड़ोला, डॉ. संतोष कुमार चमोला, श्री शैलेन्द गौड़, श्री जयकृत रावत एवं श्री विकास जवाडी का विशेष सहयोग रहा।
श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की की शिक्षिकाओं श्रीमती आकांक्षा भाटिया, श्रीमती शिवानी परमार, श्रीमती डिंपल त्यागी, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, कुमारी पायल गोयल, कुमारी ऋचा राज के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया। कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग देते हुए विद्यालय की अध्यापिकाओं कुमारी वैशाली नेगी, कुमारी वंशिका शर्मा, कुमारी कनिष्का और श्रीमती संगीता के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य, उत्तराखंड का पारंपरिक जागर नृत्य, शिव का अघोरी नृत्य एवं पंजाबी लोकनृत्य ‘हुल्ले हुलारे’ की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सम्मानित अतिथियों एवं सभी विद्यालयों के छात्रों ने खूब आनंद उठाया और सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती बबीता त्यागी, श्रीमती कामनी गुप्ता, श्रीमती निधी शर्मा, श्रीमती नेहा त्यागी, श्रीमती ऋतु यादव एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भारतीय अग्रवाल ने कार्यक्रम के के समापन संबोधन में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
