ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से वसूली के आदेश

हरिद्वार 

बाल विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में विकास खण्ड-बहादराबाद की ग्राम पंचायत-सजनपुर पीली व गाजीवाली में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद ने तत्समय श्री दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी को कार्यप्रभारी नियुक्त किया गया था। किन्तु बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी श्री सैनी द्वारा उक्त भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कोई समायोजन प्रस्तुत किया गया ।

विकास खण्ड की समीक्षा बैठक में श्रीमती आकांक्षा कोण्डे, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के कम में उक्त ग्राम विकास अधिकारी को भवनों का निर्माण तत्काल कराये जाने व समायोजन विकास खण्ड-बहादराबाद में प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु श्री सैनी द्वारा न तो आंगनबाड़ी केन्द्रों के क्वनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष समायोजन प्रस्तुत किया गया जिसके कम में खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद की संस्तुति के आधार पर रू० 5,13,957.00 (पाँच लाख तेरह हजार नौ सौ सत्तावन रूपये) धनराशि वसूली के आदेश खण्ड विकास अधिकारी, नारसन को श्री दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी से एकमुश्त अथवा प्रतिमाह वेतन से कटौती करते हुये खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद को उपलब्ध करने हेतु आदेशित किया गया है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *