ऊपरी गंगा नहर 15/16 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि से दिनांक 04/05 नवम्बर, 2021 की मध्य रात्रि तक बन्द कर दी जायेगी

 हरिद्वार समाचार– अधिशासी अभियंता, उत्तरी खण्ड गंगा नहर, रूड़की द्वारा अवगत कराया गया कि ऊपरी गंगा नहर के वार्षिक रख-रखाव एवं अनुरक्षण सम्बन्धी कार्य कराने हेतु दिनांक 15/16 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि से दिनांक 04/05 नवम्बर की मध्य रात्रि तक ऊपरी गंगा नहर की वार्षिक नहरबन्दी की जानी प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के आदेशानुसार दिनांक 15/16 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि से दिनांक 04/05 नवम्बर 2021 की मध्य रात्रि तक नहरबन्दी की अनुमति प्रदान की गयी है। आदेशों के अनुपालन में दिनांक 15/16 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि से दिनांक 04/05 नवम्बर, 2021 की मध्य रात्रि तक ऊपरी गंगा नहर शीर्ष से बन्द कर दी जायेगी।
इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये  हैं।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *