हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा

हरिद्वार 8 जुलाई 2025

*हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग को नोडल अधिकारी किया नियुक्त।*उप वन संरक्षक हरिद्वार वन प्रभाग वैभव कुमार ने अवगत कराया है कि हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा

जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों, जिला स्तरीय अधिकारियों, गैर सरकारी संस्थाओं, स्थानीय निकायों,संस्थाओं, विद्यालयों,जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रोपित किए जाने वाले पौधे के संबंध में सूची उपलब्ध कराने की उपेक्षा की गई है, ताकि उन्हें निशुल्क पौध उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि हरेला पर्व के अवसर पर रोपित किए जाने वाले पौधों के संबंध में सूची तत्काल उप वन सरंक्षण कार्यालय हरिद्वार वन प्रभाग को उपलब्ध कराने के कष्ट करे, ताकि उन्हें पौध समय से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि सूची प्राप्त न होने की दशा में हरेला पर्व के अवसर पर पौधे को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं हो पाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *