देहरादून 18 फरवरी 2026

आज दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 11वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेष के माध्यम से कहा कि दिवंगत सांसद एवं पूर्व मेयर स्व0 मनोरमा डोबरियाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि प्रथम मेयर के रुप में देहरादून को विष्व पटल में पहचान दिलाने उनका अतुल्य योगदान रहा है राज्यसभा की सांसद रहते हुए भी उन्होने राज्य के सरोकारों को ससंद के अन्दर एक मजबत आवाज दी थी बेषक कम समय में ही उन्होने एक अलग पहचान सांसद के रुप में बनाई थी मुझे दुख है कि वो मजबूत आवाज आज नही रही उनका अभाव खलता है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ड़ा0 हरक सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत सांसद उत्तराखण्ड़ में संघर्ष की प्रतीक के रुप में जानी जाती है राज्य निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि दिवंगत सांसद का राज्य निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होने कहा कि उनकी संघर्ष की विरासत को आषा मनोरमा डोबरियाल शर्मा आगे बढ़ा रही है।
मुख्य वक्ताओं मे कामरेड़ समर भण्ड़ारी ने कहा कि मनोरमा डोबरियाल शर्मा जी प्रथम उत्तराखण्ड़ कांग्रेस महिला अध्यक्ष, प्रथम मेयर देहरादून, प्रथम निर्वाचित महिला राज्यसभा सांसद बनी व उनके एनेको कार्य ऐसे किए गए है जो शायद ही कोई कर पाए उनके द्वारा प्रथम एशियन मेयर्स कान्फ्रेस देहरादून मे करवाई थी।
कार्यक्रम की अघ्यक्षता कर रहे कामरेड़ जगदीष कुकरेती ने कहा कि देहरादून को बी-2 श्रेणी दिलवाने मे उनका असीम योगदान रहा है जिस वजह से समस्त केन्द्रीय कर्मचारियों को 7 प्रतिषत ड़ीए अतिरिक्त प्राप्त हो रहा है उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड़ के दो बड़े जलाषय जमरानी व सौंग बांध का निर्माण हो रहा है उनको पुर्नजीवित करने का कार्य मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने वर्ष 2014 दिसम्बर मे किया गया था व मानसरोवर यात्रा को पुनः लीपूलेख से संचालित करने का आग्रह भी भारत सरकार से अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान किया था। उन्होने कहा कि मनोरमा जी द्वारा ऑल वेदर रोड़ चारधाम यात्रा का प्रस्ताव सर्वप्रथम भारत सरकार को 16 दिसम्बर 2014 को दे दिया था जिसमे उन्होने कहा कि ये हमारे अर्न्तराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली सड़के है इनका निर्माण डिफेन्स फंड़ से किया जाए। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेषन की अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री आषा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि दिवगंत सांसद के अधूरे कार्यो को पूरा कराने के लिये काम वह करती रहेंगी।
कार्यक्रम का संचालन पहाड़ी पार्टी के महासचिव मोहन सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आन्दोलनकारी एवं प्रमुख समाजसेवी मोहन खत्री, जोषीमठ ब्लॉक के बड़ा गांव के पूर्व प्रधान हरीष भण्ड़ारी, आन्दोलनकारी राकेश सती, प्रभात ड़डरियाल, बृजपाल आदि ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *