जनपद की बड़ी रजिस्ट्रियों में से पांच बड़ी रजिस्ट्रियों का स्थलीय निरीक्षण किया

हरिद्वार 15 अक्टूबर 2024- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने रजिस्ट्रियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जनपद की बड़ी रजिस्ट्रियों में से पांच बड़ी रजिस्ट्रियों का स्थलीय निरीक्षण किया। तहसील भवनापुर के सिकन्दरपुर भेंसवाल में स्थलीय निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई। रजिस्ट्री हेतु आवदेन में 30 पेड़ बताए गए थे, जबकि मौके पर पहुॅचकर जिलाधिकारी द्वारा गिनती कराये जाने पर 62 पेड़ पाये गये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नलहेड़ा अनन्तपुर में दो, सिकन्दरपुर भेंसवाल में एक, शान्तरशाह में एक तथा छापपुर शेरअफगन में एक बड़ी रजिस्ट्री का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये उनके द्वारा किये गये स्थलीय निरीक्षण की आख्या के अनुसार दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार को किसी भी प्रकार से राजस्व का घाटा न हो, रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी न हो। यह सब सुनिश्चित करने के लिए बड़ी रजिस्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री में गड़बड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
निरीक्षण के दौरान वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *