निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र पर फसल की कटिंग कराई ।

दिनांक 20 अक्टूबर, 2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को ग्राम बहादराबाद, तहसील हरिद्वार में खसरा नंबर 146, जिसमें श्री नीरज निवासी ग्राम बहादराबाद द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है, में खरीफ फसल के अंतर्गत धान फसल पर क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र पर फसल की कटिंग कराई ।
मंड़ाई के पश्चात खसरा नंबर 146 में कटाई हेतु निर्धारित क्षेत्रफल 43.4वर्ग मीटर में कुल धान की उपज 11.400 कि.ग्रा. प्राप्त हुई।
क्रॉप कटिंग के दौरान तहसीलदार श्रीमती रेखा आर्य, सहा. भूलेख अधिकारी श्री हरिहर उनियाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री उत्तम सिंह, राजस्व निरीक्षक ज्वालापुर श्री अनिल गुप्ता, राजस्व उपनिरीक्षक-बहादराबाद श्री प्रवीण आर्य, श्री सन्दीप सैनी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *