नगर निगम हरिद्वार ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ — गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान का आगाज़

 

हरिद्वार, 16 सितम्बर 2025।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की थीम “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आज नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम नगर घाट के सामने बने नए घाट से हुई, जहाँ निगम कर्मियों व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

महापौर ने इस अवसर पर कहा कि—
“हरिद्वार की पहचान स्वच्छता और आध्यात्मिकता दोनों से है, और जब नगर की स्वच्छता में जनता का हाथ जुड़ता है तभी यह प्रयास सफल हो पाता है।”

उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नगर निगम के सभी 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निगम द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं सफाई संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

विभिन्न क्षेत्रों में चला सफाई अभियान

कनखल क्षेत्र में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में सफाई कार्य संपन्न हुआ।

भूपतवाला क्षेत्र में मुख्य सफाई निरीक्षक श्री मनोज कुमार ने मोर्चा संभाला।

भीमगोडा क्षेत्र में सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल ने नेतृत्व किया।

गंगा घाटों पर मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में विशेष सफाई हुई।

जटवाड़ा क्षेत्र में मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनील कुमार ने जिम्मेदारी निभाई।

ज्वालापुर क्षेत्र में विशेष निरीक्षक श्री विकास चौधरी व मुख्य सफाई निरीक्षक श्री विकास छाछर के नेतृत्व में सफाई कार्य हुआ।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *