नगर निगम हरिद्वार ने की छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा, घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू

 

हरिद्वार, 25 अक्टूबर 2025 — आगामी छठ पूजा के मद्देनज़र नगर निगम हरिद्वार ने नगर क्षेत्र के सभी घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। आज दिनांक 25 अक्टूबर को उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी तथा सहायक नगर आयुक्त श्री ऋषभ उनियाल द्वारा नगर क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सफाई व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (IAS) के निर्देश पर प्रत्येक क्षेत्र के लिए मुख्य सफाई निरीक्षकों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, ताकि घाटों की सफाई व्यवस्था समुचित रूप से संचालित हो सके।

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के घाटों हेतु मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मायापुर क्षेत्र के घाटों की जिम्मेदारी मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा को सौंपी गई है।

कनखल क्षेत्र के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

भूपतवाला क्षेत्र की जिम्मेदारी मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार को दी गई है।

वहीं ज्वालापुर क्षेत्र के घाटों की सफाई व्यवस्था मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के अधीन रहेगी।

नगर निगम द्वारा संबंधितों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी घाटों पर कम्पोस्टेबल गारबेज बैग का प्रयोग किया जाए, अपशिष्ट का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित रखा जाए।

इसके अतिरिक्त, घाटों पर तैनात सफाई कर्मियों को निरंतर निगरानी में रखा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके। निगम प्रशासन ने सभी वार्डों में विशेष सफाई पर भी जोर देने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *