नगर आयुक्त के निर्देश पर घाट क्षेत्रों में डिस्पोजेबल मुक्त भोजनालय अभियान शुरू

दिनांक: 29 जुलाई, 2026 हरिद्वार

https://youtu.be/FjQc29j3m4Y?si=Q6__ondtR8N7XXNG

 

आगामी कांवड़ मेला–2026 को स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार श्री नंदन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 जुलाई, 2026 को घाट क्षेत्रों में एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा ने घाट क्षेत्रों में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य भोजनालय संचालकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें अपील की कि घाट क्षेत्र में भोजन परोसने हेतु डिस्पोजेबल दोने, पत्तल, कटोरी एवं अन्य एकल-उपयोग सामग्री का प्रयोग न करें तथा उनके स्थान पर स्टील के बर्तनों का उपयोग करें।

दुकानदारों को बताया गया कि कांवड़ मेले के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के कारण डिस्पोजेबल सामग्री का उपयोग बढ़ जाता है, जिसे भोजन के उपरांत कई लोग वहीं फेंक देते हैं। इससे घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता प्रभावित होती है तथा सफाई व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में स्टील के बर्तनों का प्रयोग स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट में कमी लाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने कहा कि, “स्वच्छ कांवड़ मेले में प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी की भी सहभागिता आवश्यक है। घाट क्षेत्रों में स्टील के बर्तनों का अधिकाधिक उपयोग न केवल कूड़ा कम करेगा, बल्कि हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। नगर निगम सभी व्यापारियों से इस जनहितकारी पहल में सहयोग की अपेक्षा करता है।”

अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक श्री विनय कुमार, श्री अनिल कुमार तथा नगर निगम की टीम भी उपस्थित रही। व्यापारियों ने नगर निगम की इस नई पहल का स्वागत करते हुए स्वच्छ एवं हरित कांवड़ मेला आयोजित कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *