गैर सरकारी संगठन ( एनजीओ ) महासंघ की रविवार को हुई बैठक

हरिद्वार।
उत्तराखंड गैर सरकारी संगठन ( एनजीओ ) महासंघ की रविवार को हुई बैठक में उत्तराखंड में राज्य मूल के एनजीओ के लिए एक पारदर्शी पॉलिसी बनाने की मांग की। कहा कि एनजीओ के कार्यों को अब किसी भी कंपनी को छीनने नहीं दिया जाएगा। हरिद्वार जिले के लिए लखबीर सिंह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आर्दश युवा समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। बैठक में हरिद्वार के साथ ऋषिकेश, कोटद्वार और रुड़की के गैर सरकारी संस्थाओं ने भाग लिया।
बैठक में राज्य संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को देहरादून में प्रस्तावित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में गैर सरकारी संगठनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से पंगू बनाया जा रहा है। राज्य से बाहर की संस्थाओं को टर्नओवर और अनुभव का लाभ देकर इस राज्य में करोड़ों रुपए के कार्य दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कंपनी केवल एक क्षेत्र में कार्य कर सकती है। उसके बावजूद कंपनी विशेष से समुदाय आधारित कार्य कराया जा रहा है, जो कार्य के साथ भी अन्याय है।
इस राज्य के सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों से भिज्ञ राज्य की मूल संस्थाओं को किनारे किया जा रहा है।
कहा कि आज की आवश्यकता है कि सभी संस्थाएं आपस में एकजुट हो जाए।
बैठक में तय किया गया कि 26 अक्टूबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय सम्मेलन मे जनपद से सभी गैर सरकारी संगठन इस सम्मेलन में भाग लेंगे। जिला संयोजक लखबीर सिंह ने कहा कि संगठन से जिले के सभी संस्थाओं को जोड़कर सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठन के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में संगठन की स्तरीय निर्वाचित राज्य कार्यकारिणी की चुनाव भी सम्पन्न होगा।
बैठक में राकेश सिंह, विश्वास सक्सैना, नेहा मलिक, राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी, डां रजनीश सैनी, राज बहादुर सैनी, जीतेन्द्र कुमार, सीपी शर्मा, तनवीर आलम, आशीष राष्ट्रवादी, मनोज कुमार, विपिन सुन्द्रीयाल, चरण सिंह आजाद, रेखा, नितिन आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *