नगर निगम हरिद्वार ने आरंभ किया बंदर पकड़ने का अभियान

हरिद्वार, 28 अक्टूबर 2025 — नगर निगम हरिद्वार द्वारा आज से नगर क्षेत्र में बंदर पकड़ने का विशेष अभियान आरंभ किया गया है। विगत कई महीनों से विभिन्न वार्ड पार्षदों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही थी कि बंदरों के बढ़ते उपद्रव से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई, जिसके उपरांत एक आउटसोर्स एजेंसी का चयन करते हुए बंदर पकड़ने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अभियान के प्रथम दिन, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को, निगम द्वारा नियुक्त फर्म की टीम ने कंनखल क्षेत्र से 12 बंदरों को सफलतापूर्वक पकड़ा, जिन्हें नियमों के अनुसार सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा।

नगर निगम टीम ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में नगर क्षेत्र के अन्य प्रभावित वार्डों में भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को बंदरों के उत्पात से राहत मिल सके।

नगर निगम महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि —
“निगम प्रशासन का उद्देश्य शहरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना है। बंदरों से होने वाली असुविधा को समाप्त करने के लिए यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।”

वहीं उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि —
“बंदर पकड़ने की यह प्रक्रिया पूरी तरह मानवीय और नियमानुसार की जा रही है। पकड़े गए सभी बंदरों को जंगलों में छोड़ा जाएगा। निगम की प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है।”

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *