रात्रि आश्रयों की व्यवस्थाएँ सुदृढ़ करने नगर आयुक्त का दौरा

 

हरिद्वार, 8 दिसंबर 2025 — नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (IAS) ने आज घाट क्षेत्र में स्थित रैन-बसेरों तथा सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत हाथी पुल क्षेत्र से हुई, जहाँ पुरुष एवं महिला — दोनों रैन-बसेरों की स्थिति का परीक्षण किया गया।

नगर आयुक्त ने रैन-बसेरों के संचालकों को निर्देशित किया कि ठंड के मौसम को देखते हुए हीटर, लाइट, कंबल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि आश्रय लेने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके पश्चात उन्होंने अलकनंदा घाट स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया तथा केयरटेकर को रजिस्टर नियमित रूप से मेंटेन करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण दल इसके बाद रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लेकर सीआर घाट होते हुए सुभाष घाट तक पहुँचा, जहाँ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अर्जुन चौधरी को निर्दिष्ट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सुपरवाइज़र श्री अशोक कुमार सहित नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घाट क्षेत्र में आमजन तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण प्राप्त हो।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *