बहुउद्देशीय सहकारी समिति है सहकारिता की रीढ़ : धन सिंह रावत

देहरादून 

बृहस्पतिवार को मियां वाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट
में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री प्रदेश भर से लगभग हजारों की संख्या में पहुंचे पैक्स कैडर सचिवों को संबोधित कर रहे थे डॉ रावत ने कहा कि प्रदेश भर में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को अधिक से अधिक ग्राम पंचायत स्तर पर खोलने की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का लक्ष्य है कि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीण और कृषक उन्नतशील बने ,
डॉ रावत ने सभी सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सभी सहकारी समितियों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह वर्ष सहकारिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण विकास, किसानों के सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। हम सब मिलकर सहकारिता के इस महान उद्देश्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ और समाज के हर वर्ग की प्रगति में योगदान दें डॉ रावत ने कहा कि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां के माध्यम से 22 प्रकार के विभिन्न कार्य समितियों मैं किया जा रहे हैं जिसमें गैस एजेंसी पेट्रोल पंप रेल हवाई टिकट इत्यादि शामिल है

डॉ रावत ने कहा महिलाओं को सहकारिता से जुड़ने के लिए अधिकस अधिक प्रेरित किया जाए उत्तराखंड पहला राज्य है जहां सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है। आप सभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर जन-जन तक पहुंचाएं
इसके साथ ही डॉक्टर रावत ने बताया कि कुछ सामाजिक तत्व LUCC के माध्यम से सहकारिता की छवि को धूमिल कर रहे हैं आप सभी को ऐसे सामाजिक तत्वों को माकुल जवाब देना है

 

इस अवसर पर संयुक्त निबंधक श्री नीरज बलवाल एमपी त्रिपाठी, महेश थपलियाल प्रकाश जोशी, और 2000 से भी अधिक की संख्या में सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *