मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय चंद्रशेखर के साथ पूर्व में बिताए गए समय एवं अनुभव साझा करते हुए कहा

रूड़की 29 नवंबर 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर स्वर्गीय चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय चंद्रशेखर के साथ पूर्व में बिताए गए समय एवं अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर का जाना समाज के अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, बीजेपी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल सहित शोकाकुल परिजन आदि उपस्थित थे।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *