मुख्यमंत्री के बालश्रम एवं भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम देहरादून।

देहरादन दिनांक 22 फरवरी 2025,(स.ूवि), मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड सोच पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल निरंतर आगे बढ  रहे हैं।
जिलाधिकारी निर्देशन में आज दिनांक 22/02/2025 को बालश्रम मे  लिप्त एक बालिका व चार बालकों को सेलाकुई से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि प्राथमिकी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालिका को राजकीय बालिका निकेतन में ओर चार बालक को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।
वहीं  भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में लिप्त एक बालक एक बालिका को माता वाला बाग,  लालपुल से भिक्षावृत्ति में व तीन बालकों को बाल श्रम करते हुये राजीव नगर डंाडा,जैन प्लॉट से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालक ,एक बालिका को राजकीय शिशु सदन में ओर तीन बालक समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।
माह सितम्बर 2024 से अब तक 181 बालक बालिकाओं को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से रेस्क्ूय किया गया है, जिनमें 124 बालक तथा 57 बालिका शामिल हैं।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *