मुख्यमंत्री घोषणा की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा

हरिद्वार दिनांक 17 अगस्त,2024 जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री घोषणा की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्राथमिकता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन घोषणाओं में में बजट स्वीकृत हो चुका है,उन्हें शीघ्रता से शुरू किया जाये। जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु डीपीआर की आवश्यकता है, उनकी समय से डीपीआर तैयार करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो घोषणाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाये। उन्होंने सीएम घोषणाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु शासन से समन्वय बनाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यो को समयबद्धता तथा गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, मुख्य नगर आयुक्त रूड़की जितेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता लोनिवि एस तोमर, अधिशासी अभियंता सिंचाई मन्जू डैनी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *