मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया

 

हरिद्वार 09 मई 2024: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हरिद्वार के समस्त नागर निकायों की मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम दर्ज न होने तथा मतदाता सूची में अंकित नामों में कई त्रुटियांें होने के कारण समस्त वार्डो में 7 दिनों केा विशेष शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने/अपमार्जन/संशोधन हेतु दावें/अपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिये गए थे। उन्होंने बताया कि समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत तथा जनपद के समस्त नागर निकायोें के वार्डो में अभियान की अवधि 05 दिन और आगे बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सात दिनों के अभियान में पॉच दिन (5 दिन बढ़ाए गए) और शिविर लगाया जाना सुनिश्चित करें, शिविर में प्राप्त होने वाले मतदाता सूची से सम्बंधित दावें/आपत्ति की जॉच कराते हुए प्रस्ताव जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को अपनी संस्तुति सहित दिनांक 16 मई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रस्तावों को समय से राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जा सके। उन्होंने इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिये।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *