मुख्य मंत्री ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया

 देहरादून समाचार-मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश औचक निरीक्षण में निर्माण में मिली कमियों पर डीएम को दिये जांच के निर्देश गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये। क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। परेड ग्राउण्ड में बन रहे बहुद्देशीय क्रीडा भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउण्ड में होने वाले निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि क्या रखी गई है, इसका पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये

Related Posts

“प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने मीटर रीडरों से की सीधी वार्ता – फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल”

  दिनांकः 09 सितम्बर, 2026 विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों…

नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

  हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *