मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 15 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्रजलोक कॉलोनी, दून विहार, गल्जवाड़ी इंद्रानगर, जैंतनवाला, चंद्रोटी, गुनियाल गांव, गजियावाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी, सुरक्षा दीवारों, आरसीसी पाइप एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों को शीघ्र शासन से स्वीकृति दिलाकर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विकास कार्यों को शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनका कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।

बैठक में प्रस्तावित विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिस पर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संतला देवी क्षेत्र में प्रस्तावित झील निर्माण परियोजना से संबंधित कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा समय पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों की स्वीकृति हेतु लगातार फॉलोअप किया जाए, ताकि विकास कार्य बिना किसी बाधा के तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जा सकें।

इस अवसर पर बैठक में पार्षद भूपेंद्र कठैत, प्रमुख अभियंता सिंचाई सुभाष चंद्र, मुख्य अभियंता शंकर कुमार साहा, अधीक्षण अभियंता संजय राज, अधिशासी अभियंता दीक्षांत, अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *