मशहूर पॉप सिंगर हनी सिंह का पतंजलि योगपीठ आगमन

 

 

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। मशहूर रैपर, संगीत निर्माता व पंजाबी पॉप सिंगर हनी सिंह का आज पतंजलि योगपीठ आगमन हुआ जहाँ उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व पतंजलि योगपीठ पहुँचने पर आचार्य जी ने गायक हनी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि हनी सिंह संगीत की दुनिया में बड़ा नाम है। उन्होंने भारतीय संगीत को नए आयाम दिए हैं। स्वामी जी ने कहा कि तनाव व अवसाद में संगीत औषधि के समान है।
भेंटवार्ता में आचार्य जी ने कहा कि रैप तथा पॉप सिंगर के तौर पर पहले विदेशी गायकों को ही पहचान मिलती थी। हनी सिंह ने रैपर के तौर पर भारतीय संगीत को नई पहचान दी है।
इस अवसर पर हनी सिंह ने पतंजलि द्वारा संचालित विविध गतिविधियों का अवलोकन कर कहा कि स्वामी जी तथा आचार्य जी के दिशानिर्देशन में पतंजलि योगपीठ समाज व राष्ट्र लिए अग्रणी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगीत व गायन एक कला है जिसको आज आजीविका के मुख्य साधन के रूप में भी देखा जाता है। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि जहाँ एक ओर पतंजलि विश्वविद्यालय में संगीत को प्रमुखता के साथ पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है वहीं पतंजलि के अन्य शिक्षण संस्थानों- पतंजलि गुरुकुलम् तथा आचार्यकुलम् में विद्यार्थियों को भी संगीत का अभ्यास कराया जाता है।

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *